Subscribe Us

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में 155 महिलाओ को वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023

  • श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023 का आयोजन
  • यूपी पुलिस, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह। 
  • विख्यात आईएएस अधिकारी प्रतिभा सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अंजलि कटारिया, गार्गी कॉलेज की उपप्रधानाचार्या डॉ वागमिता त्यागी, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो0 डॉ पूनम खटाना, वरिष्ठ इतिहासकार डॉ मनीषा त्यागी, विख्यात समाज सेविका डॉ अनुभूति चौहान, मास्टर क्लासेस की संस्थापक डॉ श्वेता रस्तोगी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु तोमर एवं अजहा खान समेत पुलिस प्रशासन, शिक्षा, स्वस्थय, खेल, कला एवं अन्य क्षेत्रो में राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश एवं देश की 155  विशिष्ट महिलाओ को पगड़ी पहनाकर सम्मान पदक, एवं पटका पहनाकर किया सम्मानित।
  • उत्तर प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी, आईपीएस आदित्य लांग्हें, आईएएस प्रतिभा सिंह, विख्यात समाजसेवी एवं नगर पालिका परिषद चैयरपर्सन श्रीमति अन्शु नागपाल, पूर्व विधायक श्रीमति संगीता चौहान, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह, एडीएम समेत पुलिस प्रशासन एवं सरकार के दो दर्जन से अधिक आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बने इस यादगार समारोह के साक्षी। 
  • स्व0 पं0 बिरजू महाराज की शिष्या एवं प्रसिद्ध कत्थक नृत्याँगना अनुपमा कौशिक ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर इस समारोह को यादगार बना दियां। 
  • प्रदेश में योगी जी एवं देश में मोदी जी की सरकार ने महिला सशक्तीकरण के नये आयाम स्थापित किये-  संजय सिंह गंगवार, गन्ना एवं चीनी उद्योग, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार। 
  • नवरात्रो के पावन पर्व में आज जगत जननी मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय आज स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है- डॉ सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह। 


Ajay Chaudhary | Editor |

मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एंव यूपी पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तीकरण के लिए वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन,शिक्षा,कला,साहित्य,स्पोटर्स,समाज सेवा आदि के क्षेत्र में शानदार उललेखनीय कार्य करने वाली देश के अलग-2 हिस्सो से आयी 155 विशिष्ट महिलाओ को वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023 देकर सम्मानित किया गया। 



श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के में आयोजित वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023 सम्मान समारोह का उद्घाटन गन्ना मंत्री संजय गंगवार, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन, डॉ सुधीर गिरि, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी,आईएएस श्रीमति प्रतिभा सिंह, श्रीमति अन्शु नागपाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। राज्य सरकार के मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए देश की आधी आबादी द्वारा सम्मानित मातृशक्ति को राष्ट्र का गौरव बताते हुए उन्हें रीढ़ की हड्डी बताया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम भगवान शरण, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉ राकेश यादव, कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह, डॉ शलैन्द्र राज त्यागी, अलका सिंह, डॉ संजय तिवारी, अरूण गोस्वामी, एसएस बघेल, डॉ राजेश सिंह, रिंकी शर्मा, डॉ वर्षा यादव, लक्षिता अरोरा, डॉ राम कुमार, डॉ विकास दुबे, दीपिका वर्मा, अनिल जयसवाल, संजीव राय, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments