मेरठ। एमआईईटी में न्यूटीमा अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 153 रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन कैंपस निदेशक प्रो. डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन ऐकडेमिक डॉ. संजीव कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू हनी तोमर, और डॉ. प्रवीण चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

शिविर के दौरान छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। हर व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त चार जिंदगियों को बचा सकता है।