Subscribe Us

MIET में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन


मेरठ। मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान फार्मेसी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए पुस्तक प्रदर्शित की गई। पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ दीपा चौहान, डॉ विपिन कुमार गर्ग, डॉ अंजना शर्मा, डॉ अनूप कुमार और कोऑर्डिनेटर निधि गुलाटी ने किया। प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ दीपा चौहान ने कहा कि पुस्तक हमारे जीवन का श्रेष्टतम मित्र होती हैं। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पुस्तक पढ़ने का आह्वान किया।




पुस्तक प्रदर्शनी में बीएसपी फार्मा मेड प्रकाशक हैदराबाद, सीबीएस प्रकाशन दिल्ली, निराली प्रकाशन पुणे, एआईटीबीएस पब्लिशर्स दिल्ली, सवेरा प्रकाशक दिल्ली और उन्नति प्रकाशक मेरठ ने भाग लिया। पुस्तक प्रदर्शनी की कोऑर्डिनेटर निधि गुलाटी ने बताया इस दौरान लगभग 1 हज़ार से अधिक पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पुस्तकों में रुचि दिखाई। विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत डालने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उन्होंने प्रदर्शनी में रखी पुस्तकों का अच्छे प्रकार से अवलोकन किया तथा मनपसंद विषयों पर आधारित पुस्तकों की खरीद भी की।

Post a Comment

0 Comments