Subscribe Us

वेंक्टेश्वरा (विम्स) हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी कर गर्भवती महिला एवं उसके बच्चे को सुरक्षित बचाया

वेंक्टेश्वरा (विम्स) हॉस्पिटल सस्ती एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाऐ देने के लिए प्रतिबद्ध- डॉ राजीव त्यागी




मेरठ। वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल विम्स के डिपार्टमेंट ऑफ़ गायनोकॉलोजी की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्राची त्यागी ने गम्भीर लीवर की बिमारी (हिपेटाईटिस-सी) से जूझ रही गर्भवती महिला एवं उसके पेट में पल रहे गम्भीर फेफडो की बिमारी एक्यूट रिस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिन्ड्रोम से ग्रस्त बच्चे की जटिल हाईरिस्क सर्जरी करते हुए माँ एवं शिशु दोनो को नया जीवनदान दिया। समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने विम्स के चिकित्सको की इस शानदार उपलब्धि पर उनको बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाऐं दी। 



इस जटिल सर्जरी के बारे में विस्तार से बताते हुए विम्स के स्त्री रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्राची त्यागी ने बताया कि तीन दिन पहले भर्ती इस महिला की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। लैब एवं अल्ट्रासाउण्ड रिपोर्ट में महिला गम्भीर श्वसन इन्फेक्शन एवं पेट में पल रहे शिशु को गम्भीर श्वसन डिसीज/सिन्ड्रोम थी। ऐसे में इनको बचाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य था। तीन घन्टे की जटिल सर्जरी के बाद जच्चा बच्चा दोनो को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि बच्चा अभी नवजात सघन चिकित्सा आईसीयू में है, पर फिलहाल उसकी हालत स्थित एवं खतरे से बाहर है। प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि विम्स सभी क्षेत्रवासियों को सस्ती एवं विश्वस्तरीय स्वास्थय सेवाऐं देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस जटिल सर्जरी में गायनी एवं पीडिया की टीम में डॉ प्राची त्यागी के साथ सीनियर रेजीडेन्ट डॉ शिखा श्रीवास्तव, डॉ कुनिका बत्रा, पीडिया से डॉ वारिस बिलाल, डॉ प्रीति टण्डन, डॉ राहुल, डॉ तरूण, एनस्थीशिया डॉ अवधेश आदि लोग रहे। 

Post a Comment

0 Comments