Subscribe Us

बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न / 21 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस 2023 के लिए हुए चयनित

21 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस 2023 के लिए हुए चयनित

2 श्रेष्ठ प्रोजेक्ट इंडियन साइंस कांग्रेस के राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन में जाएंगे



मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के के कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश का समापन एमआईईटी में हुआ। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी लखनऊ और अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर एमआईईटी मेरठ के संयुक्त प्रयासों से किया गया। जिसमें 156 प्रोजेक्ट शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण बाल वैज्ञानिकों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के तृतीय दिवस समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ दर्शन लाल अरोड़ा की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक चेतना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी तथा कहा कि विद्यार्थियों द्वारा किए गए नवाचार समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

 विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे डॉ. रूपनारायण ने लोकल टू ग्लोबल की बात करते हुए वसुधैव कुटुंबकम का उदाहरण दिया तथा कहा कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित रही है हमें उनको दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट द्वारा स्थानीय स्तर की विशेषताओं एवं नवा चारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की छाप सदा से ही विश्व में रही है। स्वामी विवेकानंद जी के एकमात्र संबोधन में संपूर्ण विश्व में आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ तथा भारतीय सोच एवं आचरण का सभी ने लोहा माना।

कार्यक्रम के दौरान बाल विज्ञान कांग्रेस को सफल बनाने हेतु विभिन्न स्तरों पर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को  सम्मानित किया गया जिसमें विद्यालय स्तर पर कार्य करने के लिए पुष्पांजलि महाकुड, जनपद स्तर पर अश्वनी जैन, मंडल स्तर पर राहुल माथुर तथा प्रदेश स्तर पर डॉ. विकास मिश्रा को श्रेष्ठ विज्ञान संचारक सम्मान से सम्मानित किया गया।

राज्य आयोजन समिति में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु डॉ. बृजेश सिंह निदेशक एमआईईटी मेरठ, डॉ. गजेंद्र शर्मा, डॉ शाश्वत पाठक, डॉ दीपक मित्तल, एस के शर्मा एवं अजय चौधरी को सम्मानित किया गया।


21 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस 2023 के लिए हुए चयनित


सहारनपुर से वैशाली और अदिति गुप्ता 

रामपुर से हंसिका जैन

फर्रुखाबाद से अपूर्वी कटियार

मुरादाबाद से अभिषेक सिंह

मेरठ से खुशी और छवि सॉन्ग

शाहजहांपुर से मोहम्मद अली खान

औरैया से सलोनी सेंगर 

लखीमपुर खीरी से विद्या प्रकाश गौर

मैनपुरी से सार्थक

कानपुर देहात से श्रेया गुप्त

बुलंदशहर से देवाश्या सोलंकी

गाजियाबाद से गोपाल बंसल और कुणाल चौरसिया

मुरादाबाद से इफरा वसीम

मथुरा से आरती

संभल से सिमरन कौर

गौतम बुध नगर से दिव्यम जिंदल और अंजनी सिंह राठौर

कासगंज से गौरव वर्मा


जो दो प्रोजेक्ट इंडियन साइंस कांग्रेस के लिए सिलेक्ट हुए हैं उसमें गाजियाबाद से भव्य कंसल और लखीमपुर खीरी से कृष्ण कांत मिश्रा है। 

Post a Comment

0 Comments