Subscribe Us

डीएन पॉलिटेक्निक कॉलेज के 75 छात्रों ने जाना सिविल इंजीनियरिंग का दायरा




मेरठ। डीएन पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 75 छात्र छात्राओं ने एमआईईटी कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आलोक गोयल ने कहा की सिविल इंजीनियरिंग का कार्यक्षेत्र काफी फैला हुआ है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी कार्य की संरचना बढ़ती जा रही है। 

छात्र छात्राओं को एमआईईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की विभिन्न आधुनिक प्रयोगशालाओं में विभिन्न प्रयोग भी कराए गए और भू-तकनीकी इंजीनियरिंग, सर्वेक्षण इंजीनियरिंग और सामग्री परीक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ अरुण पर्वते, डॉ जी.जी शास्त्री, संतोष दास, शैलजा त्रिपाठी,कमल कुमार, अवनि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments